Skip to content
Blog

क्या फिजियोथेरेपी से नाभि खिसकने का इलाज संभव है? जानिए कैसे

Published:September 26, 2026
Last Updated:September 26, 2026
Reading Time:1 minutes
Evidence Level:Evidence-Based Clinical Guidance

पेट में लगातार भारीपन, पाचन का बिगड़ना, कमर में हल्का सा दर्द, और जाँच कराने पर कुछ ख़ास निकलता नहीं। ऐसे में कई लोगों को नाभि खिसकने की बात सुनने को मिलती है, और अगला सवाल यही होता है कि इसका इलाज कहाँ कराया जाए।

घरेलू नुस्खे एक हद तक ही साथ देते हैं। उसके आगे जो विकल्प सबसे ज़्यादा पूछा जाता है, वह फिजियोथेरेपी है।

इस ब्लॉग में हम सीधे उसी पर बात करेंगे: फिजियोथेरेपी से नाभि खिसकने का इलाज असल में होता कैसे है, एक सेशन में क्या-क्या किया जाता है, कितनी विज़िट लग सकती हैं, और सही फिजियोथेरेपिस्ट पहचानने का तरीका क्या है।

क्या फिजियोथेरेपी से नाभि खिसकने का इलाज संभव है?

फिजियोथेरेपी का काम नाभि को हिलाना नहीं, बल्कि उसके आसपास बिगड़े हुए संतुलन को दो चरणों में ठीक करना है।

नाभि पेट की दीवार से जुड़ी होती है और अपनी जगह से हिलती नहीं। लोग जिसे नाभि खिसकना कहते हैं, उसमें असल में पेट की मांसपेशियाँ तन जाती हैं, कोर मसल्स कमज़ोर पड़ जाते हैं, पोस्चर बिगड़ जाता है और पाचन भी गड़बड़ रहने लगता है। फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका इन्हीं को अलग-अलग पहचानकर ठीक करने की होती है।

पहला चरण, तुरंत आराम: पेट की अकड़ी हुई मांसपेशियों पर हल्की मैनुअल थेरेपी और नियंत्रित दबाव लगाया जाता है। हाल ही में शुरू हुई तकलीफ़ में, जैसे कोई भारी चीज़ उठाने के बाद, राहत जल्दी महसूस होती है।

इसी चरण में पाचन पर भी असर पड़ता है। 60 मरीज़ों पर हुए एक रैंडमाइज़्ड कंट्रोल्ड ट्रायल में पेट की मालिश से कब्ज़, पेट दर्द और पाचन की तकलीफ़ तीनों की गंभीरता घटी। शोधकर्ताओं ने यह भी लिखा कि दवा की ज़रूरत ख़त्म नहीं हुई, यानी यह एक सहारा है, अकेला इलाज नहीं।

दूसरा चरण, वजह ठीक करना: दर्द शांत होने के बाद कोर स्ट्रेंथनिंग, पोस्चर सुधार और डायाफ्रामैटिक ब्रीदिंग शुरू होती है। 

  • कोर स्ट्रेंथनिंग पेट, कमर और पेल्विस की गहरी मांसपेशियों में ताक़त लौटाती है। ये तीनों मिलकर रीढ़ को सहारा देती हैं, और कमज़ोर पड़ने पर झुकने या वज़न उठाने का पूरा दबाव एक ही जगह आ जाता है।
  • पोस्चर सुधार बैठने, खड़े होने और सामान उठाने का तरीका बदलता है, क्योंकि यही आदतें रोज़ पेट पर दबाव बनाती रहती हैं।
  • डायाफ्रामैटिक ब्रीदिंग पेट के अंदर का दबाव संतुलित करती है। गहरी साँस पर डायाफ्राम और पेट की गहरी मांसपेशियाँ साथ काम करती हैं, इसलिए साँस का सही तरीका भी कोर का ही हिस्सा है।

यही चरण सबसे ज़्यादा छोड़ा जाता है, और सिर्फ़ मालिश करवाकर रुक जाने पर तकलीफ़ लौट आती है।

नाभि खिसकने के पहले फिजियोथेरेपी सेशन में क्या होता है?

नाभि खिसकने कि पहली फिजियोथेरेपी विज़िट में इलाज कम और जाँच ज़्यादा होती है, क्योंकि पेट पर हाथ रखने से पहले वजह पक्की करनी पड़ती है।

  1. परामर्श: लक्षण कब से हैं, कैसे शुरू हुए, और किस काम से बढ़ते हैं।
  2. शारीरिक जाँच: पेट, पोस्चर और कोर अलाइनमेंट की जाँच।
  3. ट्रीटमेंट प्लान: जाँच में क्या मिला, और कितने सेशन की ज़रूरत पड़ सकती है, यह समझाया जाता है।
  4. पहला ट्रीटमेंट: हल्की मैनुअल थेरेपी, साथ में साँस लेने का सही तरीका।

कुछ व्यावहारिक बातें: ढीले और आरामदायक कपड़े पहनकर जाएँ, और सेशन से दो घंटे पहले भारी खाना न खाएँ। बहुत से लोगों को पहले सेशन के बाद ही पेट हल्का लगता है, पर टिकाऊ नतीजे कई विज़िट्स में बनते हैं।

नाभि खिसकने के इलाज में कितने फिजियोथेरेपी सेशन लगते हैं?

नई नाभि खिसकने की तकलीफ़ में एक-दो और पुरानी में चार से आठ सेशन लग सकते हैं। पर यह संख्या कोर की मज़बूती और पोस्चर की आदतों पर बदलती रहती है।

स्थितिअनुमानित सेशन
एक बार की तकलीफ़, हाल ही में शुरू हुई1–2 सेशन
बार-बार लौटने वाली पुरानी समस्या4–8 सेशन

यह अनुमान है, वादा नहीं। अगर कोई एक ही विज़िट में पक्के इलाज का दावा करे, तो सवाल पूछना बनता है।

नाभि खिसकने के इलाज के लिए सही फिजियोथेरेपिस्ट कैसे पहचानें?

जो फिजियोथेरेपिस्ट पहले जाँच करे और फिर फॉलो-अप तय करे, वही नाभि खिसकने के इलाज के लिए भरोसेमंद फिजियोथेरेपिस्ट है। तुरंत हाथइलाज शुरू करने वाला फिजियोथेरेपिस्ट नहीं।

  • जाँच की पूरी प्रक्रिया शुरू करने से पहले समझाए
  • मैनुअल थेरेपी के साथ रिहैबिलिटेशन एक्सरसाइज़ भी दे, सिर्फ़ मालिश तक न रुके
  • ठीक होने में लगने वाले समय के बारे में साफ़ बात करे
  • फॉलो-अप तय करे, एक विज़िट में मामला ख़त्म न माने

किन लोगों को नाभि खिसकने के लिए फिजियोथेरेपी लेनी चाहिए?

नाभि खिसकने के लिए फिजियोथेरेपी उन लोगों को करानी चाहिए जिनकी तकलीफ़ लंबे समय से बनी हुई है और जाँच में कोई गंभीर वजह नहीं निकली।

नाभि खिसकने के लिए फिजियोथेरेपी करानी चाहिए या नहीं, यह तय करने में तीन बातें सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं। 

  • पहली, पेट का दर्द या भारीपन कितने समय से है। 
  • दूसरी, जाँच में कुछ गंभीर निकला या नहीं। 
  • तीसरी, साथ में कमर दर्द या कोर की कमज़ोरी भी है या नहीं। 

तीनों जवाब मिल हाँ में मिलें तो फिजियोथेरेपी करानी चाहिए।

रोज़ भारी सामान उठाने वाले, लंबे समय तक झुककर काम करने वाले और घंटों एक ही पोज़ीशन में बैठने वाले लोगों में यह शिकायत सबसे ज़्यादा मिलती है।

लेकिन हर पेट दर्द नाभि खिसकने का नहीं होता। बुख़ार, लगातार उल्टी, नाभि पर सख़्त गाँठ या मल में खून हो, तो फिजियोथेरेपी से पहले डॉक्टर से जाँच करानी चाहिए। गर्भावस्था और हाल की पेट की सर्जरी में भी डॉक्टर की सलाह के बिना मैनुअल थेरेपी नहीं करानी चाहिए।

निष्कर्ष

फिजियोथेरेपी से नाभि खिसकने का इलाज मुमकिन है, बशर्ते उम्मीद सही रखी जाए। यह नाभि को खींचकर जगह पर लाने का काम नहीं है, बल्कि पेट की मांसपेशियों का तनाव कम करके और कोर को दोबारा मज़बूत करके तकलीफ़ की जड़ पर काम करने का तरीका है।

Painflame में इस समस्या के लिए अलग से विशेषज्ञ मौजूद हैं, और इलाज एक ही सेशन पर नहीं रुकता। पहली विज़िट में जाँच और मैनुअल थेरेपी होती है, उसके बाद हर मरीज़ को उसकी हालत के हिसाब से कोर स्ट्रेंथनिंग और पोस्चर का प्लान दिया जाता है, और फॉलो-अप में यह देखा जाता है कि सुधार टिक रहा है या नहीं।

अपॉइंटमेंट बुक करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी में पेट पर दबाव डालने से दर्द होता है?

नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी में पेट पर दबाव डालने से तेज़ दर्द नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली मैनुअल थेरेपी हल्की और नियंत्रित होती है। हल्का दबाव या खिंचाव महसूस होना सामान्य है। अगर किसी भी समय तेज़ दर्द हो तो थेरेपिस्ट को तुरंत बताएँ, ताकि वह तकनीक बदल सके।

2. नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी के दौरान घर पर क्या करना पड़ता है?

नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी के दौरान घर पर रोज़ कोर एक्सरसाइज़ करनी पड़ती है और बैठने-उठने के तरीके पर ध्यान रखना पड़ता है। क्लिनिक में मिलने वाला आराम अस्थायी होता है, और उसे टिकाऊ यही रोज़ का अभ्यास बनाता है। जो लोग यह हिस्सा छोड़ देते हैं, उनकी तकलीफ़ अक्सर वापस लौट आती है।

3. क्या नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी शुरू करने से पहले कोई जाँच या रिपोर्ट ज़रूरी है?

नाभि खिसकने की फिजियोथेरेपी ज़्यादातर मामलों में सिर्फ़ शारीरिक जाँच के बाद शुरू की जा सकती है, अलग से किसी रिपोर्ट की ज़रूरत नहीं पड़ती। लेकिन अगर दर्द बहुत तेज़ है, बहुत पुराना है, या साथ में बुख़ार और उल्टी जैसे लक्षण हैं, तो अल्ट्रासाउंड या डॉक्टर की राय पहले ले लेनी चाहिए। इससे यह पक्का हो जाता है कि कोई और वजह छूट नहीं रही।

4. क्या नाभि खिसकने का इलाज पूरा होने के बाद दोबारा फिजियोथेरेपी करानी पड़ सकती है?

नाभि खिसकने का इलाज पूरा होने के बाद दोबारा फिजियोथेरेपी की ज़रूरत पड़ सकती है, ख़ासकर उन लोगों को जिनके काम में भारी सामान उठाना शामिल है या जिनका बैठने का तरीका पहले जैसा ही रहता है। ऐसे मामलों में कुछ महीनों बाद एक या दो मेंटेनेंस सेशन काफ़ी होते हैं। रोज़ एक्सरसाइज़ जारी रखने वालों को यह नौबत बहुत कम आती है।

5. नाभि खिसकने में फिजियोथेरेपी का असर दिखने में कितना समय लगता है?

नाभि खिसकने में फिजियोथेरेपी का असर हाल की तकलीफ़ में पहले या दूसरे सेशन के बाद ही महसूस होने लगता है। पुरानी समस्या में शुरुआती आराम जल्दी मिल सकता है, पर टिकाऊ बदलाव कोर मज़बूत होने के बाद आता है और उसमें कुछ हफ़्ते लगते हैं। इसीलिए बीच में सुधार दिखने पर भी कोर्स अधूरा छोड़ना ठीक नहीं।

Sources: 

https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/19217105

Request a Callback